What is The Meaning of Nepotism in Hindi

दोस्तों आज हम बात करने वाले है Nepotism क्या है? और Nepotism Meaning in Hindi क्या होता है, और india में सबसे ज्यादा Nepotism कहा पर है।

दोस्तों पिछले दिनों Nepotism शब्द काफी चर्चा में रहा एक दुखद घटना के चलते जो कि आप सभी को पता हि है Bollywood Actor सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के कारण तब से Nepotism शब्द बहुत बार सुनने को मिल रहा है पर बहुत कम लोगो को इसका हिंदी मतलब पता है, इसीलिए आज हम Nepotism meaning in hindi के बारे में जानेगे।

Nepotism Meaning in Hindi

Nepotism Meaning – Nepotism के कई मतलब होते है पर सभी एक समान ही कहलाते है, जैसा आप निचे लिखे Nepotism meaning in hindi को देख सकते हो। 

1. भाई- भतीजावाद
2. पक्षपात
3. कुनबा परस्ती
4. रिश्तेदारों की तरफदारी
5. कुछ विशेष लोगों द्वारा अन्य लोगों के साथ भेदभाव
6. गुट बंदी करके बाकी लोगों से पक्षपात करना

यह सभी शब्द बोलने के लिए अंग्रेजी में Nepotism शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, ऊपर बताये गए सभी अर्थ Nepotism के हिंदी मीनिंग है।

Nepotism क्या है? – Meaning of Nepotism in Hindi

दोस्तों भारत के इतिहास में एक व्यवस्था लागू रही है जिसका नाम था वर्ण व्यवस्था इस व्यवस्था में यह हुआ करता था की जो ब्राह्मण का बेटा होगा वह ब्राह्मण बनेगा जो क्षत्रिय का बेटा होगा वह क्षत्रिय बनेगा जो वैश्य का बेटा होगा वह वैश्य बनेगा और जो शुद्र का बेटा होगा वह शूद्र बनेगा।

ऐसी व्यवस्था भारत में थी लेकिन समय के साथ-साथ यह अवस्था तो लगभग समाप्त हो चुकी है हालांकि इसकी जड़ें अभी भी विद्यमान है लेकिन इसका एक नया रूप आजकल हम देखते हैं, जिसे हम नेपोटिज्म के नाम से जानते हैं।

वर्ण व्यवस्था में क्या था एक पिता अपने कार्य को अपने पुत्र को स्थानांतरित करता था लेकिन नेपोटिज्म में क्या होता है एक व्यक्ति अपने कार्य को अपने रिश्तेदारों में अपने परिवार के अन्य सदस्यों में स्थानांतरित करता है नेपोटिज्म को हिंदी में भाई भतीजावाद कहा जाता है।

Nepotism में योग्यता देखे बिना अपने सगे संबंधियों को अपने पद का और अपने प्रभाव का फायदा उठाते हुए उन्हें लाभ पहुंचाया जाता है जैसे यदि कोई व्यक्ति किसी कंपनी में मैनेजर है तो वह अपने सगे संबंधियों को उस कंपनी में जॉब दिलवा सकता है चाहे वह इसके काबिल हो या ना हो तो इसे Nepotism कहा जाता है।

Nepotism का इतिहास क्या है?

जैसा कि आपको पता चल गया Nepotism अर्थात भाई भतीजावाद शब्द है यह शब्द कैथोलिक चर्च से आया है दरअसल 17 वी शताब्दी मे क्या होता था जो कैथोलिक चर्च है इनके पादरी अपने सगे संबंधियों को अपने भाई के बच्चों को उच्च पदों पर पहुंचा देते थे जो भी चर्च के काम होते थे जो भी मैनेजमेंट होती थी उसमें अपने भाई बंधुओं को स्थान दिलवा देते थे।

अपनी चर्च अध्यक्षता का फायदा उठाते हुए और वहीं से Nepotism शब्द बना है और नेपोटिज्म शब्दों से बना है निपोस यह एक यूनानी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है नेफयू श यानी कि भतीजा कैथोलिक चर्च के पादरी अपने बच्चों को यह स्थान नहीं दिलवा सकते थे क्योंकि यदि कोई व्यक्ति चर्च का पादरी बनना चाहता है तो उसे शादी करने की अनुमति नहीं होती है।

यह माना जाता है कि शादी करने के बाद वह व्यक्ति अपवित्र हो जाता है इसलिए यदि कोई व्यक्ति चर्च का पादरी बनना चाहता है तो उसे शादी नहीं करनी होती इसलिए अपने बच्चों को तो चर्च की मैनेजमेंट के उच्च पदों पर नहीं पहुचा सकते थे लेकिन वह अपने भाई के बच्चों को अपनी बहन के बच्चों को उन्हें बिठा देते थे यहीं से Nepotism यानि की भाई भतीजावाद प्रथा का जन्म हुआ है।

india मे nepotism कहाँ कहाँ है – Meaning of Nepotism in Bollywood

भारत में नेपोटिज्म हर जगह विद्यमान है पॉलिटिक्स की बात की जाए तो जो इंडियन नेशनल कांग्रेस है इसमें हम सबसे ज्यादा भाई भतीजावाद देख सकते हैं जिसने मोतीलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक पूरा एक ही वंश है जो भारत में शासन कर रहा है।

इसके अलावा बॉलीवुड में हैं जहां पर जो अभिनेता अभिनेत्रियां हैं इनके बच्चे ही आगे चलकर आधुनिक फिल्मों में अभिनय करते हैं चाहे इसके काबिल हो या ना हो लेकिन उनके लिए स्पेशल मूवीस बनाई जाती है जबकि जो भारत का वास्तविक टैलेंट है उसे नजरअंदाज किया जाता है।

बाहरी लोगों को बॉलीवुड में या तो जगह मिलती ही नहीं है या बड़ी मुश्किल से मिलती है इसलिए नेपोटिज्म का सबसे ज्यादा प्रभाव हमें बॉलीवुड में देखने को मिलता है।

हम अपने आप जीवन में भी नेपोटिज्म को देख सकते हैं अपने वर्कप्लेस पर जहां पर हम काम करते हैं चाहे वो ऑफिस हो कंपनी हो या कोई फैक्ट्री हो हर दिन नेपोटिज्म चलता है खासकर छोटी कंपनियों में जो स्माल स्केल इंडस्ट्री होती है यदि फैमिली बिजनेस हो तो इनमें नेपोटिज्म खुलेआम चलता है।

प्राइवेट सेक्टर में यह लीगल माना जाता है लेकिन पब्लिक सेक्टर में गलत मानते है यानी कि सरकारी जॉब्स में यह बहुत गलत माना जाता है इससे बहुत नुकसान होते हैं जैसे कि जो प्रतिभावान व्यक्ति होते हैं उनको आगे आने से रोकता है यह अयोग्य लीडरशिप को जन्म देता है यह समाज को उन्नत होने से रोकता है और समाज में असमानता पैदा करता है।

कोई व्यक्ति जब कुछ पद पर पहुंच जाता है तो वह केवल अपने आसपास के रिश्ते को ही जॉब देता है जिसके बाद ऊपर एक ऐसा स्ट्रक्चर बन जाता है जो अयोग्य होते हुए भी समाज के अन्य तबकों पर शासन करने लगता है।

दोस्तों Nepotism दुनिया मे एक बिमारी कि तरह है इसे कोई कानून खत्म नही कर सकता इसे हम सबको मिलके हि खत्म करने का प्रयास करना होगा हमे असली talent को आगे भड़ाना होगा और जो Nepotism को आगे बढ़ाते हैं उन्हें रोकना होगा।

दोस्तों आशा करता हूँ आपको Meaning of Nepotism in Hindi के बारे में समझ आ गया होगा यदि इस पोस्ट से सम्भन्धित आपका कोई सवाल है तो आप comment के माध्यम से पूछ सकते हो।

This Post Has One Comment

  1. kishor

    We are interested to buy your website with Adsense
    we can give a good price for it.

Leave a Reply